मुझसे मेरे खास मित्र ने पूछा कि, सबसे महंगा और अच्छा रंग कौन सा होता है?
मैंने कहा कीमत में तो कई रंग हैं जो महंगे होते हैं; उनमे से एक रंग है “लाल“!
तभी एक अन्य बुजुर्ग साहब जो मेरे पास बैठे थे उन्होंने कहा, बेटा! सबसे महँगा रंग “पीला“ होता है।
मैंने कहा, वो कैसे?
उन्होंने जो जवाब दिया वो बहुत ही लाजवाब था।
उन्होंने मेरे सिर पर हाथ रख कर बड़े ही प्यार से कहा – बेटा जब अपनी “प्यारी बिटिया“ के हाथ पीले करोगे तब तुम्हे पता चलेगा कि कौन सा रंग सबसे अच्छा और महँगा होता है!!
मेरे पास कोई जवाब नही था
बेटियां दीये की तरह होती हैं जो ले जाता है उसी का घर जगमगाता है!!
👌👌👌🪔
LikeLike