सोच का फर्क (Motivational story):

🌻सोच का फर्क (Motivational story):

एक गरीब आदमी बड़ी मेहनत से एक – एक रूपया जोड़ कर मकान बनवाता है . उस मकान को बनवाने के लिए वह पिछले 20 वर्षों से एक – एक पैसा बचत करता है ताकि उसका परिवार छोटे से झोपड़े से निकलकर पक्के मकान में सुखी रह सके .
आखिरकार एक दिन मकान बन कर तैयार हो जाता है . तत्पश्चात पंडित से पूछ कर गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि निश्चित की जाती है .
लेकिन गृहप्रवेश के 2 दिन पहले ही भूकंप आता है और उसका मकान पूरी तरह ध्वस्त हो जाता है .
यह खबर जब उस आदमी को पता चलती है तो वह दौड़ा दौड़ा बाजार जाता है और मिठाई खरीद कर ले आता है . मिठाई लेकर वह घटनास्थल पर पहुंचता है
जहां पर काफी लोग इकट्ठे होकर उसके के मकान गिरने पर अफसोस जाहिर कर रहे थे .
ओह बेचारे के साथ बहुत बुरा हुआ , कितनी मुश्किल से एक – एक पैसा जोड़कर मकान बनवाया था .
इसी प्रकार लोग आपस में तरह तरह की बातें कर रहे थे .
वह आदमी वहां पहुंचता है और झोले से मिठाई निकाल कर सबको बांटने लगता है . यह देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं .
तभी उसका एक मित्र उससे कहता है , कहीं तुम पागल तो नहीं हो गए हो , घर गिर गया , तुम्हारी जीवन भर की कमाई बर्बाद हो गई और तुम खुश होकर मिठाई बांट रहे हो .

वह आदमी मुस्कुराते हुए कहता है , तुम इस घटना का सिर्फ नकारात्मक side देख रहे हो इसलिए इसका सकारात्मक पक्ष तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा है . ये तो बहुत अच्छा हुआ कि मकान आज ही गिर गया .
वरना तुम्ही सोचो अगर यह मकान 2 दिनों के बाद गिरता तो मैं मेरी पत्नी और बच्चे सभी मारे जा सकत थे . तब कितना बड़ा नुकसान होता .
सत्संग प्रेमियों इस कहानी से आपको समझ में आ गया होगा सकारात्मक और नकारात्मक सोच में क्या अंतर है . यदि वह व्यक्ति नकारात्मक दृष्टिकोण से सोचता तो शायद वह Depression का शिकार हो जाता . लेकिन केवल एक सोच के फर्क ने उसके दुख को परिवर्तित दिया .ईश्वर जो भी करता है,अच्छा ही करता है।
मानव तू परिवर्तन से काहे को डरता है।।

Published by Pradeep Th

अनमोल मनुष्य जन्म और आध्यात्मिकता

3 thoughts on “सोच का फर्क (Motivational story):

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started