परमात्मा से क्या मांगे

इस संसार में हमें परमात्मा से मांगने के लायक कुछ भी नहीं अगर कुछ मांगना ही है तो केवल एक चीज कि मालिक अंतर में अपने दर्शनों की दात बख्श । यदि संसार के लोग हमारे साथ कुछ ग़लत करते हैं तो गलत बो नहीं करते बल्कि हम उस समय अपने पुराने कर्मों का भुगतान कर रहे होते हैं और हम पूरे संसार को अपनी मर्जी के अनुसार बदल नहीं सकते इसलिए हमें वहां से चुप चाप चले जाना चाहिए ।


फिर उदाहरण दिया कि यदि आपका बच्चा यदि नाली में गिर जाता है तो आप सबसे पहले क्या करोगे पहले बच्चे को बाहर निकालोगे या नाली को साफ करोगे ।
और फिर कलयुग में किसकी भक्ति करनी है तो कहा कि

अब कलू आयो रे इक नाम बोवो बोवो

कि इस कलयुग में केवल नाम का बीज बोना है और हमें स्वयं को ही अपने लिए भक्ति करनी पड़ेगी कोई दूसरा हमारे लिए भक्ति नहीं कर सकता इसमें किसी भी प्रकार का adjustment नहीं होता ऐसा नहीं हो सकता कि हमारे घर का कोई सदस्य भक्ति करे और उसका फल हमें मिल जाए।हम भक्ति करेंगे तो उसका फल हमें ही मिलेगा किसी और को नहीं ।

कलयुग केवल नाम अधारा,सिमर-सिमर नर उतरहिं पारा।

और आपके गुरु कितने भी पहुंचे हुए क्यों न हों पर भक्ति तो हमें स्वयं ही करनी पड़ेगी वो भी हमारे लिए भक्ति नहीं कर सकते जिस प्रकार यदि किसी बच्चे की परीक्षा में उसके माता-पिता सबक को आसान बना सकते हैं पर परीक्षा बच्चे को ही देनी पड़ती है ठीक उसी प्रकार सतगुरु हमारे रुहानी मार्ग में हमारी मदद तो कर सकते हैं पर भक्ती तो हमें स्वयं ही करनी पड़ेगी, अपने कर्मों का भुगतान भी हमें स्वयं ही करना पड़ेगा वो भी कब संभव होगा जब हम नाम की कमाई करेंगे शब्द की कमाई करेंगे और मालिक को जिस जीव के आवागमन का चक्र समाप्त करना होता है उसे, दीनता, गरीबी और तिरस्कार के उपहार देता है। इसलिए हमें कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि हम तो इतनी सेवा करते हैं भजन सिमरन में भी पूरा समय देते हैं फिर भी हमारे ऊपर इतने दुख तकलीफ और मुसीबत क्य़ों आती है।

किसी भी दुख तकलीफ में हमें मालिक को कोसना नहीं है बल्कि उसका शुकराना अदा करना चाहिए क्योंकि दुख- तकलीफ purification की ही process है। और हमारे सतगुरु हमें साफ कर के बहुत जल्दी हमें अपने निज घर पहुंचाना चाहते हैं

Published by Pradeep Th

अनमोल मनुष्य जन्म और आध्यात्मिकता

One thought on “परमात्मा से क्या मांगे

Leave a reply to Sikiladi Cancel reply

Design a site like this with WordPress.com
Get started